प्रदेश के विभिन्न विवि. की शेष रही परीक्षाओं का आयोजन किया जाए या नहीं, इस पर निर्णय करने के लिए उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी की ओर से कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी के सदस्य सचिव डॉ. मोहम्मद नईम सयुंक्त सचिव उच्च शिक्षा ने जानकारी देते हुए बताया कि कमेटी अगले दो दिन में रिपोर्ट राज्य सरकार को प्रस्तुत करेगी। इस बारे में शुक्रवार (आज) शाम 4 बजे तक अभिभावक, छात्र, शिक्षक व अन्य लोग hecommittee2020@gmail.com पर अपने सुझाव भेज सकते हैं।

इन सुझावों पर समिति द्वारा विचार किए जाने के बाद रिपोर्ट सरकार के पास जाएगी, जिसके बाद परिक्षाओं के आयोजन पर निर्णय होगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया