अडाणी पर रिपोर्ट पेश करने वाली हिंडनबर्ग रिसर्च कंपनी बंद
नई दिल्ली: अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च बंद होने जा रही है। कंपनी के संस्थापक नेट एंडरसन ने इसकी जानकारी दी है। हिंडनबर्ग रिसर्च की वेबसाइट पर पर्सनल नोट में नेट एंडरसन ने कहा कि जैसा कि मैंने पिछले साल के अंत से ही अपने परिवार, दोस्तों और अपनी टीम को बताया था, मैंने हिंडनबर्ग रिसर्च को भंग करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि योजना ये थी कि हम जिन विचारों पर काम कर रहे थे, उनके पूरे होते ही इसे बंद कर दिया जाएगा।
जिन पोंजी मामलों की जांच की है, उस बारे में हमने बाजार नियामकों को बता दिया है। नेट एंडरसन ने कहा कि मैं यह सब खुशी से लिख रहा हूं। इसे बनाना मेरे जीवन का सपना रहा है। हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में अदानी समूह के खिलाफ धो*खाधड़ी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियम के उल्लंघन और मनी लॉ*न्ड्रिंग करने के आरोप लगाए थे। इसके बाद से हिंडनबर्ग रिसर्च भारत में चर्चा में आई थी। हालांकि हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों को अदानी समूह ने खारिज कर दिया था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
