Tuesday , 20 May 2025

हिन्दी दिवस आज, एक सप्ताह मनाया जाता है हिन्दी पखवाड़ा

जयपुर: देश और प्रदेश में आज का दिन हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिन्दी दिवासी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई नेताओं ने हिन्दी दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए देशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा है कि, “सभी देशवासियों को हिन्दी दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। जैसे जीवन में चेतना होती है, वैसे ही भाषा में भी चेतना होती है।”

 

 

Hindi Day is celebrated today, Hindi Pakhwada is celebrated for one week in india

 

 

 

इसके अलावा देशभर में हिन्दी दिवस पर स्कूल और कॉलेज में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में आज से देश-प्रदेश में एक सप्ताह तक हिन्दी पखवाड़ा मनाया जाता है। हिन्दी को 14 सितंबर 1949 को राजभाषा का दर्जा मिला था। हिन्दी को मातृभाषा बताने वाले लोगों की संख्या 2001 के बाद बढ़ी।

 

 

दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिन्दी तीसरे स्थान पर:

आज देश में करीब 42% लोगों के आम बोलचाल की भाषा हिन्दी है। दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में हिन्दी भाषा तीसरे स्थान पर है। बीते 50 साल में दुनियाभर में हिन्दी बोलने वालों की तादाद बढ़ गई है। इसको लेकर बॉलीवुड फिल्मों का भी बड़ा योगदान माना जाता है। हर साल करीब 1800 फिल्में हिन्दी भाषा में ही बनाई जाती है। भारत में हिन्दी बोलने वाली 90% आबादी 12 राज्यों में ही है।

 

 

 

हिन्दी बोलने वालों में राजस्थान देश में छठे स्थान पर:

हिन्दी बोलने वालों में राजस्थान देश में छठे स्थान पर है। हिन्दी भाषियों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश टॉप-5 में है। दुनिया में हिन्दी बोलने, समझने वाले लोगों की संख्या में करीब 80 करोड़ है। हिन्दी को विषय के रूप में कई देशों की यूनिवर्सिटीज में पढ़ाया जाता है। भारत के अलावा दुनिया में 9 और देशों में हिन्दी भाषा बोली जाती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Asaduddin Owaisi spoke on Türkiye;s stand in the conflict between India and Pakistan

भारत और पाकिस्तान के संघर्ष में तुर्की के रुख पर बोले असदुद्दीन ओवैसी

नई दिल्ली: भारत के साथ संघर्ष में पाकिस्तान के समर्थन में खुलकर बोलने वाले तुर्की …

Heli ambulance crashes in Kedarnath

केदारनाथ में हेली एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, आपात लैंडिंग के दौरान पीछे का हिस्सा टूटा

नई दिल्ली: केदारनाथ में एक मरीज को रेस्क्यू करने पहुंचा संजीवनी हेली एंबुलेंस आपात लैंडिंग …

11th Class student kota police news 17 May 25

11वीं कक्षा की छात्रा ने की आ*त्मह*त्या

11वीं कक्षा की छात्रा ने की आ*त्मह*त्या     कोटा: 11वीं कक्षा की छात्रा ने …

People Bangladeshi origin SSP Mathura Uttar pradesh news

कथित बांग्लादेशी मूल के 90 लोगों को हि*रासत में लिया गया: एसएसपी मथुरा

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मथुरा में कथित बांग्लादेशी मूल के 90 लोगों को हि*रासत …

Neeraj Chopra did this feat for the first time, but remained in second place

नीरज चोपड़ा ने पहली बार किया ये कारनामा, लेकिन दूसरे स्थान पर रहे

नई दिल्ली: लगातार दो बार ओलंपिक मेडल विजेता नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को दोहा डायमंड …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !