असम: असम के होजाई जिले में शनिवार तड़के हाथियों के टक्कर से एक रेल हा*दसा हो गया है। इस हा*दसे में ट्रेन के इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतर गए है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार इस घटना में आठ हाथी मा*रे गए और एक हाथी घायल हो गया है। रेलवे ने दावा किया है कि इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।
नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) के प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना में ट्रेन के इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतर गए है। एनएफआर की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह घटना ऐसे इलाके में हुई, जो हाथियों के लिए चिह्नित कॉरिडोर नहीं है। लोको पायलट ने हाथियों के झुंड को देखते ही इमरजेंसी ब्रेक लगाए। हालांकि इसके बावजूद हाथी ट्रेन से टकरा गए। प्रवक्ता के अनुसार नई दिल्ली जा रही यह ट्रेन रात करीब 2:17 बजे हा*दसे का शिकार हुई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
