झारखंड: होली के दिन झारखंड के गिरिडीह में दो समुदायों के बीच झ*ड़प हो गई। इस दौरान कुछ वाहनों में आ*ग लगा दी गई। यह घटना गिरिडीह के घोरथंबा इलाके की है। जिला प्रशासन के अनुसात अब स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल ने घटना के बारे में बताया कि घोरथंबा क्षेत्र में दो पक्षों का वि*वाद सामने आया है।
होली खेलते वक्त ये बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि हम लोग दोनों पक्षों को चिन्हित कर रहे हैं। इसके बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभी पूरी तरह से स्थिति नियंत्रण में है। किसी को विशेष रूप से कोई चोट या ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। असामाजिक तत्व या जो भी लोग इसमें शामिल होंगे उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। घटना के दौरान आग*जनी के सवाल पर गिरिडीह एसपी ने कहा कि कुछ आ*गजनी हुई थी जिस पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया है।
वहीं डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर (डीडीसी) स्मिता कुमारी ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने व्यवस्था खराब करने करने की कोशिश की थी, लेकिन अब सब कुछ सामान्य है। आ*गजनी के सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ दुकानों को जलाया गया है। कुछ बाइक और वाहनों में भी आग लगाई गई है। इसके पीछे जो भी वजह है, उसकी जांच की जा रही है। डीडीसी ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी यहां पर जुलूस निकाला गया था, उसी में कुछ अज्ञात लोगों ने जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश की।
राधा स्वामी फिजियोथेरेपी सेंटर के डॉक्टर गणपत लाल वर्मा का फिजियोथैरेपी
के क्षेत्र में अग्रणी नाम, सैकड़ों मरीजों का कर चुके उपचार
संपर्क करें:
डॉ. गणपत लाल वर्मा
राधास्वामी फिजियोथेरेपी सेंटर
पता: सर्किट हाउस रोड, शनिमहाराज मंदिर के सामने, सवाई माधोपुर
संपर्क: +91-7891650872, +91-7014106646
समय: सोमवार से शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक