Wednesday , 20 May 2026
Breaking News

TimeLine Layout

September, 2017

  • 11 September

    स्वास्थ्य मार्ग दर्शकों को दिया प्रशिक्षण

    चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना से संबद्ध निजी एवं सरकारी अस्पतालों के नोडल अधिकारियों व स्वास्थ्य मार्ग दर्शकों को योजना संबंधी एक दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। प्रशिक्षण राज्य स्तरीय प्रशिक्षक हेमंत व्यास व डाॅ. राजेन्द्र …

    Read More »
  • 11 September

    जिला स्तरीय जनसुनवाई अटल सेवा केन्द्र में

    जिला स्तरीय जनसुनवाई स्थानीय विधायक की अध्यक्षता में 14 सितम्बर को सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अटल सेवा केन्द्र में आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पूर्व यह जनसुनवाई 13 सितम्बर को आयोजित की जानी थी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसुनवाई में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

    Read More »
  • 11 September

    राजस्व अधिकारियों की बैठक

    राजस्व अधिकारियों की बैठक जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा की अध्यक्षता में 13 सितम्बर को शाम 5.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जायेगी। जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं

    Read More »
  • 11 September

    जनसुनवाई मईकला में एवं रात्रि चौपाल खण्डेवला में

    जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई एवं रात्रि चौपाल 15 सितम्बर (शुक्रवार) को पंचायत समिति खण्डार की ग्राम पंचायत मईकला एवं खण्डेवला में होगी। जनसुनवाई मईकला में एवं रात्रि चौपाल खण्डेवला में आयोजित की जायेगी।

    Read More »
  • 11 September

    एक करोड़ 15 लाख 50 हजार रुपए की लागत से पेयजल योजना की घोषणा

    ससंदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल ने आज बोरदा दौरे के दौरान विधायक कोटे से स्वीकृत सार्वजनिक पार्क की चारदीवारी का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कि 7 लाख रुपए की लागत से पार्क की चारदीवारी का कार्य चल रहा है। पार्क की चारदीवारी होने से गांव …

    Read More »
  • 10 September

    फसल खराबे से किसान चिंतित, कम बारिश बताया कारण

    जिले में कम बारिश होने की वजह से किसानों को उनके खेतों में बोई गई फसल विशेषकर उड़द की फसल में लगे रोग के कारण चिंताएं बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि इस बार विशेष किस्म का रोग लगने से फसल के पत्ते पीले पड़ जाते हैं तथा …

    Read More »
  • 10 September

    मेगा विधिक चेतना एवं लोक कल्याणकारी शिविर का हुआ आयोजन

    राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार समाज में विधिक जागरूकता पैदा करने, कमजोर वर्गों को लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने एवं पात्र व्यक्तियों को इनका लाभ दिलाने के लिए त्रैमासिक मेगा विधिक चेतना एवं लोक कल्याणकारी शिविर का आयोजन खण्डार में किया जाएगा। इस अवसर पर समाज …

    Read More »
  • 10 September

    कैबिनेट मंत्री भड़ाना रहे खण्डार दौरे पर, हुआ भव्य स्वागत

    कैबिनेट मंत्री हेमसिंह भड़ाना का खण्डार दौरे के दौरान कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। खण्डार में देवनारायण भगवान मन्दिर के लोकार्पण एवं विशाल कन्हैया पद दंगल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि मानसिंह गुर्जर, विधायक गंगापुर सिटी, भेरूसिंह गुर्जर, कमीश्नर ट्रैफिक …

    Read More »
  • 9 September

    राष्ट्रीय लोक अदालत में मुकदमों का निस्तारण

    राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी रजामंदी से किया जा रहा है मुकदमों का निस्तारण, जिला एवं सैशन न्यायाधीश महावीर प्रसाद शर्मा की मॉनिटरिंग में हो रहा है मामलों का निस्तारण।

    Read More »
  • 9 September

    जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा पहुंचे सवाई माधोपुर महिला थाना

    जिला कलेक्टर को दिया गार्ड ऑफ ऑनर, कलेक्टर ने किया महिला थाना का निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश।

    Read More »
error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !