Tuesday , 25 August 2026
Breaking News

छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियों से सजा वार्षिक उत्सव, मेधावियों का हुआ सम्मान

बारां: सीसवाली स्थित माता भगवती देवी देव संस्कृति महिला कृषि/कला महाविद्यालय में सोमवार को वार्षिक उत्सव (Annual Function) एवं विदाई समारोह (Farewell Ceremony) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विश्वविद्यालय कोटा (Kota) की कुलगुरु डॉ. विमला डुंकवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। वहीं चेतना मोरवाल, प्रमोद बारचे, डॉ. इन्द्रनारायण गुप्ता और ऊषा राठौड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Farewell ceremony held with colourful programmes at Siswali College in baran

कार्यक्रम की अध्यक्षता रामेश्वर नैनीवाल ने की। समारोह की शुरुआत गायत्री मंत्र, दीप प्रज्ज्वलन, गणेश वंदना और गुरु वंदना के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत-सत्कार किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा वैदिक कृषि पर नाटक, हाड़ी रानी कथा, तांडव प्रस्तुति, ऑपरेशन सिंदूर और “पधारो म्हारे देश” जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों और अतिथियों ने खूब सराहा। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. राजेंद्र प्रसाद मौर्य ने महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

साथ ही शिक्षा और खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नूपुर चौधरी और तनिष्का नागर ने किया। अंतिम वर्ष की छात्राओं का तिलक लगाकर भावभीनी विदाई दी गई तथा उन्हें पुस्तकें भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। अंत में अध्यक्ष ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और छात्राओं का आभार व्यक्त किया।

(रिपोर्ट: फिरोज खान)

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !