Tuesday , 25 August 2026
Breaking News

दौसा में शर्मनाक वारदात, ग्राइंडर से बुजुर्ग महिला के पैर से काटे कड़े

दौसा: राजस्थान (Rajasthan) के दौसा (Dausa) जिले के गुढ़ा कटला गांव में एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। बुधवार दोपहर घर के बाहर सो रही 88 वर्षीय मनभरी देवी योगी के पैरों से अज्ञात बदमाशों ने जबरन चांदी के कड़े काट लिए। आरोपियों ने महिला को पास के एक कमरे में ले जाकर उनका मुंह बंद किया और ग्राइंडर मशीन की मदद से पैरों से कड़े काट डाले। इस दौरान बुजुर्ग महिला के पैरों में गंभीर घाव और छाले हो गए।

Shameful incident in Dausa elderly womans feet Silver Police 14 May 2026

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में आक्रोश फैल गया। मौके पर बांदीकुई के पूर्व विधायक जीआर खटाणा समेत कई जनप्रतिनिधि पहुंचे। क्षेत्र में बढ़ते वि*रोध को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी माध्यमों से बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

महुआ विधायक राजेंद्र मीणा ने घटना पर चिंता जताते हुए दौसा पुलिस अधीक्षक सागर राणा से फोन पर बात की और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी। घटना के विरोध में गुरुवार शाम 4 बजे गुढ़ा कटला स्थित गोर वाले बालाजी मंदिर में सर्व समाज की महापंचायत बुलाई गई है। महापंचायत का ऐलान भाजपा एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष दौलत राम मीणा ने किया है। क्षेत्र में भारी आक्रोश को देखते हुए बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !