Tuesday , 25 August 2026
Breaking News

जिम में हिडन कैमरे से लड़कियों के वीडियो बनाने का आरोप, संचालक चढ़ा पुलिस के हत्थे

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले के मदनगंज-किशनगढ़ में एक जिम संचालक पर युवतियों के प्राइवेट वीडियो बनाकर ब्लै*कमेल करने और सोशल मीडिया (Social Media) पर एडिटेड फोटो-वीडियो वायरल करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले में आरोपी की पत्नी ने ही मदनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस (Police) को बताया कि उसका पति जिम संचालित करता है। सितंबर 2025 में उसे पति के मोबाइल फोन में कई युवतियों के साथ आपत्तिजनक चैट और वॉइस मैसेज मिले थे।

 

Gym operator girls hidden camera police ajmer news 20 May 26

 

बाद में मा*रपीट के एक मामले में आरोपी के जेल जाने के दौरान मोबाइल में कई युवतियों के अ*श्लील फोटो और वीडियो भी सामने आए। महिला का आरोप है कि आरोपी जिम में आने वाली लड़कियों को दोस्ती के जाल में फंसाता था और हिडन कैमरे से उनके निजी वीडियो रिकॉर्ड करता था। बाद में वीडियो वायरल करने की ध*मकी देकर ब्लैक*मेल और पैसों की उगाही करता था। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उस पर दूसरी लड़कियों को फंसाने में सहयोग करने का दबाव बनाया।

 

 

 

 

मना करने पर आरोपी ने उसके निजी फोटो और वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। महिला ने आरोपी की बहनों पर भी सहयोग करने के आरोप लगाए हैं। महिला के अनुसार, उसने 30 अप्रैल 2026 को आरोपी के मोबाइल के हिडन फोल्डर से कुछ फोटो और वीडियो सबूत के तौर पर अपने मोबाइल में सेव किए थे। 7 मई को पीहर आने के बाद आरोपी ने उसके एडिटेड अ*श्लील फोटो-वीडियो वायरल कर दिए, जिससे उसे मानसिक प्रताड़ना और सामाजिक बदनामी झेलनी पड़ी। मदनगंज थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है। सीआई सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !