Wednesday , 20 May 2026
Breaking News

TimeLine Layout

August, 2017

  • 3 August

    ईवीएम की मोबाईल एप से ट्रेकिंग एक से 10 अगस्त तक

    भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं निर्वाचन विभाग, राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर संग्रहित इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों की मोबाइल एप के माध्यम से ट्रेकिंग की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी के.सी.वर्मा ने बताया। कि जिला मुख्यालय पर वर्ष 2006 से पूर्व की निर्मित 375 कन्ट्रोल यूनिट तथा …

    Read More »
  • 3 August

    विद्युत शिविरों का आयोजन 6 अगस्त को

    जयपुर विद्युत वितरण निगम, सवाई माधोपुर द्वारा दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के तहत तुरन्त घरेलू कनेक्शन दिए जाने के लिए सवाई माधोपुर वृत के उपखण्ड कार्यालयों द्वारा उनके अधीन ग्राम पंचायतों में 6 अगस्त को शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अधीक्षण अभियन्ता ने बताया कि अभियान के तहत …

    Read More »
  • 3 August

    कलेक्टर सहित 102 अधिकारियों ने किया मिड-डे मील का निरीक्षण

    जिला कलेक्टर के.सी वर्मा ने खटूपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को दिए जाने वाले मिड-डे मील की जांच की। पोषाहार मानदण्डों के अनुरूप नहीं मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और विद्यालय प्रशासन को पोषाहार की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। शैक्षणिक गुणवत्ता को सराहाः- इस …

    Read More »
  • 3 August

    सवाई माधोपुर नगर परिषद के आयुक्त सौरभ जिंदल का हुआ ट्रान्सफर

    जिंदल को लगाया जालौर, सुरेन्द्र सिंह यादव होंगे नगर परिषद के नए आयुक्त, राजस्थान के स्वायत शासन विभाग निदेशक एवं संयुक्त सचिव पवन अरोड़ा ने जारी किये ट्रान्सफर के आदेश।

    Read More »
  • 3 August

    काम से भी आदर्श है नौगांव का आदर्श विद्यालय

    सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी रामसिंह ने राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में मिड-डे मील का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि गंगापुर सिटी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत नौगांव का राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय नाम से ही नहीं काम से भी आदर्श है। विद्यालय …

    Read More »
  • 2 August

    दोहरी व दमनकारी नीति अपनाने के सम्बन्ध में सौंपेगे ज्ञापन

    बुधवार सुबह 11:00 बजे करणी सेना के बैनर तले राजपूत समाज के द्वारा आनन्दपाल सिंह एनकाउन्टर के दौरान सरकार के साथ हुए लिखित समझौते के बाद भी महिपाल सिंह मकराणा तथा अन्य 18 राजपूत समाज के लोगों को जेल में बन्द रखने तथा संघर्ष समिति से दोहरी व दमनकारी नीति …

    Read More »
  • 2 August

    हिंदवाड गाँव में मय जाप्ता पहुंचे वन विभाग के अधिकारी

    रणथम्भौर अभ्यारण्य के अंतर्गत विस्थापित किये जाने वाला गाँव है हिंदवाड, गांव वालों ने लगाया इलज़ाम, कहा उन्हें सिर्फ़ मकानों का पैकेज मिला है। खेती की ज़मीन का नहीं, खेती की ज़मीन की खातेदारी गाँव वालों के नाम है, फिर भी वन विभाग खेतों पर कब्ज़ा करने क्यों आया? आखिर …

    Read More »
  • 2 August

    झूठे मुकदमों में फंसे सभी युवाओं को न्याय दिलाने की मांग

    आनंदपाल एनकाउन्टर मामले में निर्दोष बंद हुए महिपाल सिंह मकराणा एवं अन्य युवाओं को रिहा करने और 12 जुलाई को आनंदपाल सिंह की श्रद्धांजलि सभा के दौरान हुए घटना क्रम के संबंध में श्री राजपूत करणी सेना तथा संपूर्ण राजपूत समाज के द्वारा उप जिला कलेक्टर लक्ष्मीकांत कटारा को राज्यपाल …

    Read More »
  • 2 August

    ग्राम आवड़ में वित्तीय साक्षरता चौपाल का किया गया आयोजन

    बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के वित्तीय साक्षरता केन्द्र द्वारा आलनपुर द्वारा लहसोड़ा क्षेत्र के ग्राम आवड़ में वित्तीय साक्षरता चौपाल का आयोजन किया गया। वित्तीय सलाहकार एम.एल.मीना ने बताया कि उपस्थित सदस्यों को वित्तीय साक्षरता के बारे में समझाया गया व जमा व ऋण योजनाओं के साथ बचत के …

    Read More »
  • 2 August

    जनसुनवाई एवं रात्रि चौपाल 4 अगस्त को

    जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई एवं रात्रि चौपाल 4 अगस्त (शुक्रवार) को पंचायत समिति खण्डार की ग्राम पंचायत बरनावदा एवं बहरावंड़ा कलां में होगी। जनसुनवाई बरनावदा में एवं रात्रि चौपाल बहरावंड़ा कलां में आयोजित की जाएगी।

    Read More »
error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !