नई दिल्ली: राहुल गांधी ने बुधवार (5 नवंबर 2025) को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का एक वीडियो दिखाया, जिसमें सैनी कहते दिख रहे हैं हम हरियाणा में जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं… सभी इंतजाम किए जा चुके हैं। इस पर राहुल गांधी ने सवाल उठाया और कहा कि जब सभी एग्ज़िट पोल और संकेत कांग्रेस की जीत की ओर इशारा कर रहे थे, तो फिर यह इंतजाम क्या था?
राहुल गांधी ने एक प्रजेंटेशन के दौरान एक महिला की तस्वीर दिखाई और आरोप लगाया कि उसने हरियाणा के 10 बूथों पर 22 बार वोट डाला है। उन्होंने कहा कि यह एक सेंट्रलाइज्ड साजिश है। जिस महिला की बात हो रही है, वह एक ब्राजीलियन मॉडल है। यह सेंट्रलाइज्ड साजिश का सबूत है। ऐसे 25 लाख लोगों में से यह एक उदाहरण है।
एक ब्राजीलियन शख़्स हरियाणा की वोटर लिस्ट में कैसे? गांधी इस पर सवाल उठा रहे हैं कि यह कैसे संभव हुआ। ये चुनाव प्रक्रिया में धो*खाधड़ी की ओर इशारा करता है। हालाँकि राहुल गांधी के इन आरोपों पर चुनाव आयोग ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
