मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक व्यक्ति के घर से भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया है। भोपाल के पंत नगर कॉलोनी में कैलाश खत्री नाम के व्यक्ति के घर से नोटों की कई गड्डियाँ बरामद की हैं। वहीं भारी मात्रा में कैश मिलने के बाद पुलिस ने कहा है कि आरोपी शख्स मनी एक्सचेंज के कारोबार का दावा कर रहा है, जिसकी जांच की जा रही है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव की वजह से मध्य प्रदेश में पुलिस कैश पैसों को लेकर जगह-जगह छापेमारी कर रही है। मध्य प्रदेश के 29 लोकसभा सीटों में से तीन चरणों में 21 सीटों पर मतदान हो चुका है जबकि 13 मई को चौथे चरण में बचे हुए 8 सीटों पर वोटिंग होगी जिसको लेकर पुलिस मुस्तैद है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया