Saturday , 7 March 2026
Breaking News

दिल्ली में गुमशुदगी की घटनाओं पर मानवाधिकार आयोग क्या बोला

नई दिल्ली: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने कहा है कि उसने जनवरी 2026 के पहले दो हफ्तों में दिल्ली से 807 व्‍यक्तियों की गुमशुदगी की एक मीडिया रिपोर्ट पर स्‍वत: संज्ञान लिया है। पीआईबी की ओर से सोमवार को जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2026 के पहले दो हफ्तों में दिल्ली में 807 लोग लापता हुए। इनमें 191 नाबा*लिग और 616 वयस्क शामिल हैं। पुलिस ने अब तक 235 लोगों को खोजा है, जबकि 572 लोग अभी भी लापता हैं।

Human Rights Commission reaction on the incidents persons in Delhi

एनएचआरसी ने कहा है कि अगर रिपोर्ट सच है, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है। आयोग ने दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव और दिल्ली पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर दो हफ्ते के अंदर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई की हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें दिल्ली पुलिस के आधिकारिक डेटा का हवाला देते हुए ये बताया गया था कि 1 से 15 जनवरी के बीच कुल 807 लोग लापता हुए, जिसमें हर दिन औसतन 54 लोग लापता हुए।

गुमशुदगी के मामलों पर दिल्ली पुलिस की अपील:

इसके बाद दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की थी कि वे बच्चों की गुमशुदगी के मामलों में अचानक वृद्धि की अ*फवाहों पर भरोसा न करें। दिल्ली पुलिस ने एक्स पर पोस्ट किया कि हम नागरिकों से अपील करते हैं कि वे लापता बच्चों के मामलों में अचानक वृद्धि की अफ*वाहों का शिकार न हों। दिल्ली पुलिस ने लापता बच्चों के मामलों में अचानक वृद्धि के दावों का खंडन किया है। इसके साथ ही अफ*वाह फैलाने वालों को आंकड़ों को गलत तरीके से पेश करके बेवजह डर फैलाने के लिए कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

दिल्ली पुलिस ने कहा था कि घबराने या डरने की कोई बात नहीं है, क्योंकि ये आंकड़े पिछले सालों की इसी अवधि की तुलना में असल में कमी दिखाते हैं। दिल्ली पुलिस के जन संपर्क अधिकारी और संयुक्त पुलिस आयुक्त संजय त्यागी ने कहा था कि दिल्ली में लापता व्यक्तियों विशेषकर बच्चों के संबंध में घबराने या डरने की कोई वजह नहीं है। पहले की तुलना में दिल्ली में लापता व्यक्तियों के मामलों में कोई वृद्धि नहीं हुई है। जनवरी 2026 के महीने में पिछले वर्षों की समान अवधि की तुलना में गुमशुदगी के मामलों में कमी दर्ज की गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Nine new cheetahs arrive in Kuno national park from Botswana

कूनो में फिर गूंजी चीतों की दहाड़, बोत्सवाना से 9 नए मेहमान पहुंचे

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !