Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

आवारा कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण के लिए कार्यवाही के निर्देश

जयपुर: सुप्रीम कोर्ट द्वारा आवारा कुत्तों की जनसंख्या नियंत्रण, नसबंदी एवं टीकाकरण संबंधी कार्यों को प्रभावी रूप से लागू करने के दिए गए निर्देशों की अनुपालना में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सोमवार को शासन सचिवालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस विषय से जुड़ी समस्त जानकारी और डाटा के संकलन व प्रभावी प्रबंधन के लिए एकीकृत पोर्टल विकसित किया जाए, ताकि आंकड़ों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके और राज्य सरकार के प्रयासों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा सके।

 

Instructions for action to control the number of stray dogs in rajasthan

 

मुख्य सचिव ने प्रदेश में आवारा कुत्तों के टीकाकरण एवं नसबंदी के लिए संचालित एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) सेंटरों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे क्षेत्रों और स्थानों की पहचान की जाए, जहां आवश्यकता के अनुसार नए ABC सेंटर स्थापित किये जा सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए सभी संबंधित विभागों एवं पशु कल्याण संगठनों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

 

 

 

मुख्य सचिव ने इस कार्य की समुचित निगरानी के लिए राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति के गठन के निर्देश दिए। साथ ही जिला स्तर पर नियमित और समयबद्ध बैठकों का आयोजन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष जनसंपर्क अभियान चलाने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए।

 

 

 

बैठक में स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिवरवि जैन ने राज्य सरकार द्वारा इस दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी तथा आवश्यक सुझावों पर चर्चा की गई। बैठक में जिला कलेक्टर जितेन्द्र सोनी, आयुक्त नगर निगम गौरव सैनी सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं पशु कल्याण संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

Bar Council election, Jaipurs biggest booth cancelled

वकीलों के चुनाव में बवाल, जयपुर का सबसे बड़ा बूथ रद्द

जयपुर: बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव (Bar Council of Rajasthan Election) के दौरान प्रदेश …

Tragic accident in jalore Rajasthan

जालोर में दर्दनाक हादसा, बेटे की मौ*त, मौके पर आ रहे पिता का भी एक्सीडेंट, दोनों पैर टूटे

जालोर: राजस्थान के जालोर (Jalore) जिले के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के बालवाड़ा गांव में बुधवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !