Friday , 24 April 2026
Breaking News

नरवणे की किताब को लेकर पेंगुइन इंडिया के बयान पर राहुल गांधी ने क्या कहा

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद (एमएम) नरवणे की किताब ‘फ़ोर स्टार्स ऑफ़ डेस्टिनी’ को लेकर पेंगुइन इंडिया की ओर से जारी बयान पर प्रतिक्रिया दी है। पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने बयान जारी किया है कि नरवणे की किताब के प्रकाशन का अधिकार केवल उसके पास है और यह पुस्तक अब तक प्रकाशित नहीं हुई है।

Rahul Gandhi reaction on Penguin India's statement regarding Naravane's book

इस पर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मनोज नरवणे का ही एक ट्वीट है जिसमें लिखा है- हेलो फ़्रेंड्स, मेरी किताब अब उपलब्ध है, बस लिंक को फ़ॉलो करें। मैं जो कहना चाह रहा हूं वह यह है कि या तो मिस्टर नरवणे झूठ बोल रहे हैं या पेंगुइन झूठ बोल रहा है।

मुझे नहीं लगता कि पूर्व आर्मी चीफ झूठ बोलेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि पेंगुइन का कहना है कि किताब पब्लिश नहीं हुई है। किताब अमेजन पर उपलब्ध है। नरवणे ने 2023 में ट्वीट किया था कि मेरी किताब खरीदें। क्या आपको नरवणे से ज्यादा पेंगुइन पर भरोसा है? मुझे लगता है कि नरवणे ने अपनी किताब में कुछ ऐसी बातें कही हैं जो भारत सरकार और भारत के प्रधानमंत्री के लिए असुविधाजनक हैं। जाहिर है, आपको तय करना होगा कि पेंगुइन सच बोल रहा है या पूर्व आर्मी चीफ सच बोल रहे हैं।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Tragic accident in Churu, fire breaks out after Bolero-dumper accident

चूरू में दर्दनाक हादसा, बोलेरो-डंपर भिड़ंत के बाद लगी आग, 3 की जिंदा ज*लकर मौ*त

चुरू: चूरू (Churu) जिले में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने हड़कंप मचा …

Raghav Chadha to join BJP along with 7 MPs

AAP को बड़ा झटका! राघव चड्ढा 7 सांसदों के साथ BJP में होंगे शामिल

नई दिल्ली: देश की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। आम आदमी …

Gold prices fall sharply, silver also cheap know today's latest rate

सोना धड़ाम, चांदी भी नरम-आज के भाव ने चौंकाया

नई दिल्ली: आज देशभर में सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में …

A herd of bears entered the Kota thermal plant

कोटा थर्मल प्लांट में घुसा भालुओं का झुंड, कर्मचारियों में दहशत

कोटा: कोटा (Kota) के थर्मल पावर प्लांट (Thermal Power Plant Kota) में देर रात उस …

Pali Sojat Jeweller Brother Police News Rajasthan 24 April 26

ध*मकी से टूटा ज्वेलर, ज*हर खाकर दी जा*न, भाई ने भी किया सुसा*इड अटेम्प्ट

जोधपूर: पाली (Pali) जिले के सोजत क्षेत्र में पुलिस पूछताछ के बाद एक ज्वेलर द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !