नई दिल्ली: साहित्य के क्षेत्र में मिलने वाले नोबेल पुरस्कार के विजेता का गुरुवार को एलान कर दिया गया है। इस साल का साहित्य का नोबेल पुरस्कार हंगरी के लेखक लाज़्लो क्राज़्नाहोरकाई को मिला है। नोबल प्राइज़ की वेबसाइट के अनुसार वि*नाशकारी डर के माहौल के बीच कला की शक्ति को दोबारा स्थापित करने और प्रभावशाली और दूरदर्शी रचनाकर्म के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है।
वेबसाइट के अनुसार लाज़्लो क्राज़्नाहोरकाई मध्य यूरोपीय परंपरा के एक महान महाकाव्य लेखक हैं। यह परंपरा काफ़्का से लेकर थॉमस बेर्नहार्ड तक जाती है। लाज़्लो का जन्म हंगरी के दक्षिणपूर्व में रोमानिया की सीमा के पास स्थित एक छोटे से कस्बे में 1954 में हुआ था। उनका पहला उपन्यास ‘सैटांटांगो’ 1985 में प्रकाशित हुआ था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
