जमैका: जमैका के इतिहास के सबसे शक्तिशाली चक्रवाती तूफान मेलिसा के बाद देश के ज्यादातर हिस्सों में अंधेरा छा गया है और फोन सेवाएं ठप हो गई हैं। किंग्सटन में बीबीसी संवाददाता निक डेविस ने बताया कि कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन हुआ है, इमारतों की छतें उड़ गई और खजूर के पेड़ तिनकों की तरह उड़ते नजर आए। जमैका के मंत्री डेसमंड मैकेंजी ने बताया कि नदी में 16 फुट ऊपर तक पानी उफान मार रहा था। जगह जगह पेड़ गिरे हुए हैं और सड़कों पर पानी भरा है।
जमैका से टकराने के बाद तूफान मेलिसा क्यूबा पहुंचा, जहां 115 मील प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं, तेज बारिश हुई। वहां जा*नलेवा समुद्री लहरों की चेतावनी दी गई। क्यूबा के एक व्यक्ति ने बताया कि रात बहुत डरावनी थी। ऐसा लग रहा था जैसे बवंडर आ गया हो। मैं पूरी रात नहीं सो पाया। क्यूबा के राष्ट्रपति मुगुएल डियाज-कैनेल ने कहा कि देश में काफी नुकसान पहुंचा है। यह तूफान अब उत्तर-पूर्व दिशा में बहामास और बरमूडा की ओर बढ़ रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
