Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पत्नी से झगड़ा होने के बाद रेलवे ट्रैक पर लेटा पति, ऊपर से ट्रेन गुजरी, लेकिन खरोंच तक ना आई!

पति-पत्नी की लड़ाई से तंग आकर पति शराब पीकर रेल की दोनों पटरियों के बीच पर जाकर लेट गया। तेज रफ़्तार ट्रेन आई और ऊपर से गुजर गई। लेकिन युवक का बाल भी बांका नहीं हुआ। सुचना मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंची और परिजनों को बुलाकर युवक को सौंप दिया। घटना इटावा के भरथना रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है। आज तक से जुड़े अमित तिवारी की रिपोर्ट के अनुसार घटना गत 30 मई की है। युवक मुकेश बाबु निवासी निवाड़ी नगला सद्दू, थाना भरथना का रहने वाला है।

 

मुकेश बाबु जब रेल की पटरी के बीच लेटे तो तेज रफ़्तार में आ रही अनन्या एक्सप्रेस ट्रेन मुकेश के ऊपर से गुजरी। लेकिन मुकेश के हादसे में एक खरोंच भी नहीं आई। इसके बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने घटना की जानकारी स्थानीय जीआरपी पुलिस को दी। जिसके बाद रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और मुकेश को उठाकर सुरक्षित स्थान पर ले गई और घटना की जानकारी ली। पुलिस के सामने तब मुकेश ने आत्महत्या करने की बात स्वीकार की। उन्होंने कहा की ‘मेरी दो लड़कियां हैं। 

 

husband lying on railway track after quarrel with wife

 

एक को खांसी और एक को बुखार। मैंने अपनी पत्नी से बच्चों को दवाई दिलाने को कहा तो वो मुझसे लड़ाई-झगड़ा करने लग गई। लेकिन पत्नी ने बच्चों को दवा दिलाने से मना कर दिया। लड़ाई में बाद में अम्मा भी शामिल हो गई। मेरा अक्सर पत्नी से झगड़ा होता ही रहता है। लेकिन इस बार मैंने झगड़े के बाद  शराब पी ली। जिसके बाद मैं आत्महत्या करने के लिए भरथना रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पर पहुंच गया। और ट्रेन मेरे ऊपर से गुजर गई। फिर भी मैं सुरक्षित बच गया।’

 

हादसे के बाद आरपीएफ युवक को पकड़ने के लिए दौड़ी तो देखा तब तक उसके ऊपर से ट्रेन गुजर चुकी थी, जान बची। क्योंकि मुकेश पटरियों के बीच में लेटे थे और ट्रेन के पहियों की चपेट में नहीं आए। पुलिस को जांच के बाद पता चला की उन्होंने अपनी पत्नी के नाम का टैटू भी हाथ में बनवा रखा है। मुकेश का कहना है की वो अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते है।

 

AL Bayan Public School Sawai Madhopur

 

अब सवाई माधोपुर में भी कोटा का अल बयान पब्लिक स्कूल

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर जल्द खुलने जा रहा है कोटा का अल बयान पब्लिक स्कूल।

AL Bayan Public School Sawai Madhopur
(A Franchisee Of ABPS, KOTA)

Admission Open 2023-2024

PLAYGROUP । NURSERY । LKG । UKG

Add – Behind Aakashwani, Masjid Gali, Sawai Madhopur

For More Information – 7340375065 । 9530208000

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !