हैदराबाद: हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही एक यात्री बस में आग लगने से 19 लोगों की मौ*त हो गई। वहीं कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हा*दसा शुक्रवार तड़के कर्नूल जिले के चिन्ना टेकुरु गांव के पास हुआ, जब बस में आग लगने के बाद वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हा*दसे के समय बस में लगभग 42 यात्री सवार थे। आशंका है कि मृ*तकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बीबीसी तेलुगू की रिपोर्ट के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में यह आशंका जताई गई है कि एक बाइक बस से टकराकर उसके नीचे चली गई और फिर तेल टैंक से टकरा गई, जिससे आग लग गई। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने अभी इस कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कर्नूल रेंज के डीआईजी कोया प्रवीण ने हा*दसे की जानकारी देते हुए समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि आज सुबह तीन बजे एक बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, जिसमें एक प्राइवेट बस की टक्कर बाइक से हो गई।
अभी तक दुर्घटनास्थल से 19 श*व बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि ड्राइवर ने बस की खिड़कियां तोड़कर 19 लोगों की जा*न बचाई लेकिन बाकी 21 लोग उसमें फंस गए। इनमें से 19 के श*व बरामद किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कुरनूल दुर्घटना को लेकर एक्स पर लिखा है कि कर्नूल जिले के चिन्ना टेकुरु गांव के पास हुई भीषण बस आग की दुर्घटना के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। इस हा*दसे में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। सरकार घायलों और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
