Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

पायलट बोले- मैंने किसी दावेदार का विरोध नहीं किया, मिलकर तय करेंगे कौन होगा मुख्यमंत्री 

हाईकमान की अवमानना करने वालों के टिकट की पैरवी की

 

दौसा। कांग्रेस की पहली सूची का इंतजार है। इस बीच, टिकट को लेकर सामने आ रही बातों पर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने बड़ा बयान दिया है। जब उनसे दोबारा मानेसर मुद्दे को याद करने का सवाल किया तो उन्होंने कहा- मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि हमारे बीच की प्यार-मोहब्बत मिसाल बन चुकी है। सीएम फेस पर पायलट ने कहा- सभी मिलकर तय करेंगे कि कौन सीएम बनेगा। दरअसल, दौसा जिले के कांदोली में शुक्रवार को प्रियंका गांधी की सभा होगी। इसकी तैयारियाें का जायजा लेने पायलट गुरुवार शाम 5:30 बजे कांदोली पहुंचे थे। यहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा- जहां तक टिकट की बात है, जो पिछले साल घटनाक्रम हुआ, उसमें कुछ लोगों पर पार्टी में अनुशासनहीनता के आरोप लगे थे।

 

 

लेकिन, जीतने वाले जिन भी दावेदारों के प्रपोजल आए, उनका मैंने खुले मन से स्वागत किया। चाहे उस समय सोनिया गांधी की अवमानना किसी ने की हो। फिर भी मैंने कहा- पार्टी हित में जो भी हो, उसे टिकट मिलना चाहिए। मैंने एक भी दावेदार का विरोध नहीं किया और प्यार-मोहब्बत का इससे बड़ा प्रमाण नहीं हो सकता। दौसा के कांदोली में शुक्रवार को प्रियंका गांधी की सभा होगी। इसकी तैयारियों को लेकर सचिन पायलट और मंत्री ममता भूपेश ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

कौन किस पद पर कब तक रहेगा, यह हाईकमान तय करेगा

 

दिल्ली में गुरुवार को AICC में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएम पद को लेकर बयान दिया था कि मैं सीएम पद छोड़ना चाहता हूं, लेकिन ये मुझे नहीं छोड़ रहा और छोड़ेगा भी नहीं। जब पायलट से इसके बारे में पूछा गया तो वे बोले- मुझे इस कॉन्फ्रेंस की जानकारी नहीं है। लेकिन, कौन किस पद पर कब बैठता है, इसका निर्णय कांग्रेस लीडरशिप करता है। कांग्रेस अध्यक्ष, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तय करते हैं कि कौन नेता किस पद पर सरकार या संगठन में काम करेगा। पार्टी नेतृत्व जो भी निर्णय करेगा, वह सबको स्वीकार होगा। पायलट ने कहा- 2018 में मैं प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष था। पार्टी के सभी नेताओं ने मिलकर मेहनत की और सरकार बनाई। आज भी सभी नेता मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। इसे लेकर भाजपा के अंदर बहुत घबराहट है। वहां आपसी टकराव और खींचतान है। पायलट ने कहा- भाजपा ने अभी सिर्फ 40 टिकट बांटे हैं, लेकिन 80 झगड़े हो गए। इससे साफ होता है कि भाजपा में अंदरखाने बहुत कुछ चल रहा है। मैं उस पर कमेंट नहीं करना चाहता, लेकिन कांग्रेस पार्टी पूरी तरह एकजुट होकर चुनाव लड़ने जा रही है। सभी नेताओं ने सकारात्मक माहौल में चर्चा कर प्रत्याशी चयन किए हैं, बहुत जल्द लिस्ट भी सामने आ जाएगी। फोटो सभा स्थल का है। जहां शुक्रवार को इस सभा में प्रियंका गांधी करीब 2 घंटे रुकेंगी।

 

I did not oppose any contender, we will decide together who will be the Chief Minister- Pilot

 

विधायक-हाईकमान तय करेंगे सीएम

 

मुख्यमंत्री फेस के सवाल पर पायलट ने कहा- देश के किसी भी राज्य में चुनाव होते हैं तो सामूहिक नेतृत्व रहता है और चुनाव के बाद कांग्रेस हाईकमान नेता सदन तय करता है। एआईसीसी ने भी स्पष्ट कर दिया है कि मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा- चुनाव के बाद विधायक और हाईकमान तय करेंगे कि 2023 में सीएम कौन बनेगा।

 

जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता

 

हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों पर पायलट ने कहा- भाजपा ने कहां कोशिश नहीं की। राजस्थान में हमने भाजपा के 163 के बहुमत को हराकर सरकार बनाई थी। ऐसे में उनके मन में चोट होगी कि हमारी सरकार क्यों नहीं बन पाई। पायलट ने यह भी कहा- मैंने जो मुद्दे उठाए थे, उन्हें पार्टी ने स्वीकार किया है और एआईसीसी ने भी आगे कदम उठाने की बात कही थी। सभी ने मिलकर पार्टी के लिए काम किया है और लेकिन मैं कह देना चाहता हूं जनता की आवाज को नहीं दबाया जा सकता।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !