बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए पूर्वी चंपारण की ढाका सीट पहुंचे जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने वोटरों से एनडीए और महागठबंधन को हराने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार में अब विकल्प है। अब लालू यादव के डर से आपको मोदी-नीतीश को वोट देने की जरूरत नहीं है। आपको मोदी के डर से लालू के लिए भी केरोसिन तेल बनने की जरूरत नहीं है।
पार्टियां वोट जुटाने के लिए बीजेपी का डर दिखाती हैं, लेकिन मैं आपको ये बताना चाहता हूं कि बीजेपी से न डरें। अगर आप मुस्लिम हैं तो सिर्फ अल्लाह से डरें और अपने सामने सबसे अच्छा विकल्प चुनें। प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पहली बार बिहार में चुनाव लड़ रही है। बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
