Sunday , 8 March 2026
Breaking News

ईद की सेवइयां खिलानी है तो गुझिया भी खानी पड़ेगी: सीओ अनुज चौधरी

ईद से पहले संभल के सीओ अनुज चौधरी ने अब क्या कहा

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के संभल में शांति समिति (पीस कमिटी) की बैठक के दौरान इलाके के सीओ अनुज चौधरी ने एकबार फिर शांति व्यवस्था को लेकर बयान दिया है। उन्होंने बैठक के दौरान कहा, “हमारा उद्देश्य हमेशा यही रहता है कि हम जहां रहें, वहां किसी भी तरह की शांति व्यवस्था भंग ना हो। आप सब हम पर विश्वास रखें। आप अगर ईद की सेवइयां खिलाना चाहते हैं तो आपको गुझिया भी खानी पड़ेगी।

If you want to serve Eid Sevaiya then you will have to eat Gujhiya as well CO Anuj Chaudhary

यहां गड़बड़ हो जाती है जहां एक पक्ष खाने को तैयार है और दूसरा खा नहीं रहा है। तो भाईचारा खत्म हो जाता है। अपने बयानों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम स्पष्ट बोल रहे हैं तो इसका मतलब ये नहीं है कि हम नेतागिरी कर रहे हैं और ना ही नेतागिरी का हमारा कोई इरादा है। इससे पहले सीओ अनुज चौधरी ने होली के दौरान भी एक बयान दिया था जिसको लेकर वि*वाद पैदा हो गया था।

उस समय उन्होंने कहा था कि होली का दिन साल में एक बार आता है, जबकि जुमा साल में 52 बार आता है। अगर किसी को लगता है होली के रंग से उसका धर्म भ्रष्ट होता है तो वह उस दिन घर से ना निकले। मेरी सोच ये है कि रंग से कोई छोटा बड़ा नहीं होता है। उनके इस वि*वादित बयान का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समर्थन किया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !