वियतनाम: वियतनाम की सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार मध्य वियतनाम में लगातार बारिश और बाढ़ के कारण बीते एक हफ्ते में 41 लोगों की मौ*त हो गई है, जबकि नौ लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ में 52 हजार से ज्यादा घर डूब गए हैं और पांच लाख घरों और दुकानों में बिजली नहीं है।
बाढ़ से प्रभावित इलाकों से हजारों लोगों को निकाला गया है। पिछले तीन दिनों में कई इलाकों में डेढ़ मीटर से अधिक बारिश हुई है। हाल के महीनों में वियतनाम में बहुत खराब मौसम रहा है। कालमेगी और बुआलोई तूफान से भी काफी तबाही मची है। सरकारी अनुमान के अनुसार जनवरी से अक्टूबर के बीच प्राकृतिक आपदाओं से वियतनाम में दो अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
