Sunday , 6 September 2026
Breaking News

कोटा से गुजरने वाली ट्रेनों के बढ़ाए कोच 

कोटा: त्योहारी सीजन में कोटा रेल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें एक्ट्रा कोच के साथ चलेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 10 जोड़ी गाड़ियों में विभिन्न श्रेणी के अस्थाई रूप से अतिरिक्त कोचों को लगाया जा रहा है। ट्रेन में अतिरिक्त कोच की जानकारी स्टेशनों, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करें।

 

 

Increased coaches of trains passing through Kota Due to festival Season

 

 

 

इन ट्रेनों में बढ़ेंगे कोच:

  • गाड़ी संख्या 12465/12466, इंदौर-भगत की कोठी -इंदौर एक्सप्रेस में इंदौर से 2 मार्च से 1 अप्रैल तक व भगत की कोठी से 3 मार्च से 2 अप्रैल तक 3 द्वितीय शयनयान कोच की अस्थाई बढ़ोत्तरी की जा रही है।

 

  • गाड़ी संख्या 19608/19607, मदार-कोलकाता-मदार एक्सप्रेस में मदार से 3 से 31 मार्च तक व कोलकाता से 6 मार्च से 3 अप्रैल तक 1 सैकण्ड एसी श्रेणी कोच की अस्थाई बढ़ोत्तरी की जा रही है।

 

  • गाड़ी संख्या 14864/14863, जोधपुर-वाराणसी सिटी -जोधपुर एक्सप्रेस में जोधपुर से 1 से 31 मार्च तक व वाराणसी सिटी से 2 मार्च से 1 अप्रैल तक 1 थर्ड एसी श्रेणी कोच की अस्थाई बढ़ोत्तरी की जा रही है।

 

  • गाड़ी संख्या 14854/14853, जोधपुर-वाराणसी सिटी -जोधपुर एक्सप्रेस में जोधपुर से 1 से 31 मार्च तक व वाराणसी सिटी से 2 मार्च से 1 अप्रैल तक 1 थर्ड एसी श्रेणी कोच की अस्थाई बढ़ोत्तरी की जा रही है।

 

  • गाड़ी संख्या 12988/12987, अजमेर-सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस में अजमेर से 1 से 15 मार्च तक व सियालदह से 2 से 16 मार्च तक 1 थर्ड एसी इकोनोमी श्रेणी कोच की अस्थाई बढ़ोत्तरी की जा रही है।

 

  • गाड़ी संख्या 14866/14865, जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस में जोधपुर से 1 से 31 मार्च तक व वाराणसी सिटी से 2 मार्च से 1 अप्रैल तक 1 थर्ड एसी श्रेणी कोच की अस्थाई बढ़ोत्तरी की जा रही है।

 

  • गाड़ी संख्या 09621/09622, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस- अजमेर स्पेशल में अजमेर से 2 से 30 मार्च तक व बान्द्रा टर्मिनस से 3 से 31 मार्च तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी कोच की अस्थाई बढ़ोत्तरी की जा रही है।

 

  • गाड़ी संख्या 09627/09628, अजमेर-सोलापुर-अजमेर स्पेशल में अजमेर से 5 से 26 मार्च तक सोलापुर से 6 से 27 मार्च तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी कोच की अस्थाई बढ़ोत्तरी की जा रही है।

 

  • गाड़ी संख्या 19715/19716, जयपुर-गोमतीनगर (लखनऊ)-जयपुर एक्सप्रेस में जयपुर से 2 से 18 मार्च तक गोमतीनगर से 3 से 19 मार्च तक 1 थर्ड एसी इकोनोमी श्रेणी कोच की अस्थाई बढ़ोत्तरी की जा रही है।

 

  • गाड़ी संख्या 20481/20482, भगत की कोठी- तिरूच्चिराप्पल्लि- भगत की कोठी एक्सप्रेस एक्सप्रेस में भगत की कोठी से 5 से 26 मार्च तक व तिरूच्चिराप्पल्लि से 8 से 29 मार्च तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी कोच की अस्थाई बढ़ोत्तरी की जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

Tragic road accident in Jhalawar Private bus devotees, 4 dead bhimsagar patlapir Vikalp Times

झालावाड़ में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं को रौं_दती निकली प्राइवेट बस, 4 की मौ_त

झालावाड़: Jhalawar जिले में शनिवार (15 अगस्त) रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पातला …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !