Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राजस्थान में क्रिकेट संघों पर नेताओं और नेता पुत्रों का बढ़ता जा रहा कब्जा

राजस्थान में क्रिकेट संघों में नेताओं की एंट्री तो थी ही, अब नेता पुत्रों को भी क्रिकेट संघों की राजनीति रास आने लगी है। कई नेताओं के पुत्र धीरे-धीरे क्रिकेट संघों में और इस बार जो संख्या निकल कर आई है। उसने तो पिछले सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए हैं। पिछले कुछ समय से तो जिसकी प्रदेश में सरकार बनी। करीब दो दशकों से तो राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन पर भाजपा और कांग्रेस का ही कब्जा होता रहा है। कांग्रेस की सरकार में कांग्रेस नेता और भाजपा की सरकार में भाजपा नेता आरसीए और जिला क्रिकेट संघों में घुसने लगे हैं। शुक्रवार को ही शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के पुत्र पवन दिलावर को बारां जिला क्रिकेट एसोसिएशन का कोषाध्यक्ष चुना गया है। इसके बाद एक बार फिर क्रिकेट में राजनीतिक दखल बढ़ने को लेकर बहस छिड़ गई है और हर तरफ यही चर्चा चल पड़ी है कि क्या राजनीतिक दखल से क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा?

 

ये नेता पुत्र हैं क्रिकेट संघ में विभिन्न पदों पर काबिज

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। सरकार बदली तो पद तो चला गया, लेकिन राजसमंद क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष के पद पर काबिज है। कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे प्रमोद जैन भाया के पुत्र यश जैन पिछले साल नवम्बर में ही बारां क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने थे। वे वर्तमान में भी इस पद पर है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के पुत्र धनंजय सिंह खींवसर नागौर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो वैभव गहलोत पद से हटे और धनंजय सिंह आरसीए के कार्यवाहक अध्यक्ष बन गए।

 

Increasing control of politicians and leaders' sons over cricket associations in Rajasthan

 

 

कुछ समय पहले ही एडहॉक कमेटी बनाई गई है। पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र राठौड़ के पुत्र पराक्रम सिंह राठौड़ की भी चूरू क्रिकेट संघ में एंट्री हो चुकी है। वे चूरू क्रिकेट संघ के अध्यक्ष है, लेकिन अभी कुछ विवादों के चलते चुनाव की वैधता के सवाल बने हुए है। राजस्थान क्रिकेट संघ की जगह फिलहाल एडहॉक कमेटी काम कर रही है, एडहॉक कमेटी का अध्यक्ष भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी को बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस के कुछ नेताओं का भी क्रिकेट खासा रास आने लगा है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी वर्तमान में राजसमंद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष है। राजस्थान क्रिकेट संघ के संरक्षक भी रह चुके है। कांग्रेस के नेता रहे और गत माह भाजपा में शामिल हो चुके रामपाल शर्मा भीलवाड़ा जिला क्रिकेट संघ के सचिव है। शर्मा राजस्थान क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष रह चुके है।

 

शर्मा एक बार सांसद का चुनाव भी लड़ चुके हैं और कांग्रेस जिला अध्यक्ष भी रह चुके है। कांग्रेस विधायक रतन देवासी वर्तमान में जालोर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष है। पूर्व विधायक संयम लोढ़ा सिरोही जिला क्रिकेट संघ के सचिव है। कांग्रेस के प्रदेेश महासचिव अमित पठान कोटा क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद है। वहीं क्रिकेट से जुड़े जानकारों के अनुसार पूर्व मंत्री महेश जोशी, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह, गौरव वल्लभ, रामेश्वर डूडी भी क्रिकेट संघों से जुड़े रह चुके है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर देखा जाए तो केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह बीसीसीआई के सचिव है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !