Sunday , 7 June 2026
Breaking News

23 हजार बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से रेलवे को हुई 1 करोड़ रुपए की आय

सभी रेल मार्गों पर की औचक जांच, गंदगी फैलाने पर 1313 यात्रियों के विरुद्ध कार्यवाही

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने एक माह में बिना व अनियमित टिकट पर यात्रा के पकड़े गए 23 हजार मामलों से एक करोड़ रुपए से भी अधिक राजस्व वसूल करने में सफलता हासिल की है। मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि डीआरएम पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में जोधपुर मंडल के सभी रेल मार्गों पर चलाए जा रहे सघन टिकट जांच अभियान के दौरान अप्रेल में बिना व अनियमित टिकट यात्रा के 22 हजार 854 मामलों से एक करोड़ 3 लाख 85 हजार 871 रुपए का उल्लेखनीय राजस्व वसूल किया गया है। उन्होंने बताया कि अप्रैल में टिकट चेकिंग दलों ने विभिन्न ट्रेनों व स्टेशनों पर औचक जांच करते हुए 12 हजार 806 बिना टिकट व 8 हजार 633 अनियमित टिकट पर यात्रा करते पाए गए यात्रियों से 1 करोड़ 2 लाख 14 हजार 961 रुपए का राजस्व वसूल किया है।

 

Railways earned 1 crore rupees from 23 thousand ticketless passengers

 

जिसमें 46 लाख 26 हजार रुपए जुर्माना राशि शामिल है। उन्होंने बताया कि सघन टिकट जांच अभियान निरंतर जारी रखा जाएगा। टिकट जांच के दौरान ट्रेन में गंदगी फैलाने के 1313 मामलों से 1 लाख 47 हजार 550, निर्धारित छूट से अधिक सामान लेकर यात्रा करने के 19 मामलों से 6 हजार 60 तथा चलती ट्रेन में धूम्रपान करने के 83 मामलों से 17 हजार 300 रुपए का जुर्माना भी वसूल किया गया।

इन रेल मार्गों पर चलाया सघन टिकट जांच अभियान

जोधपुर मंडल पर जोधपुर-लूनी-बाड़मेर, समदड़ी-भीलड़ी-राइकाबाग-फलोदी-जैसलमेर, जोधपुर-मेड़ता रोड-डेगाना-रतनगढ़,मेड़ता-फुलेरा, मेड़ता-बीकानेर व जोधपुर-मारवाड़ जंक्शन स्टेशनों के बीच ट्रेनों में औचक जांच की गई थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !