नेपाल: नेपाल में सोमवार को हुए हिं*सक विरो*ध प्रद*र्शनों के बाद काठमांडू के तीन जिलों के कई इलाकों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगाने की घोषणा की गई है। इसके अलावा इटाहारी और सुनसरी में भी अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है। काठमांडू जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार, काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी रिंग रोड क्षेत्र में सुबह 8:30 बजे से प्रभावी हो गया है। सुनसरी जिले के इटाहारी में सोमवार को लगाया गया अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहेगा, जहां सोमवार को दो प्रद*र्शनकारियों की मौ*त हो गई थी।
सुनसरी के मुख्य जिला अधिकारी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा सोमवार को इटाहारी क्षेत्र में जारी अनिश्चितकालीन कर्फ्यू का आदेश मंगलवार को भी लागू रहेगा। इटाहारी उप-महानगरीय शहर के कुछ इलाकों में सभाओं, जु*लूसों, प्रद*र्शनों, बैठकों और घेराबं*दी पर रोक लगाते हुए अनिश्चितकालीन कर्फ्यू आदेश जारी किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पाबंदी के बाद शुरू हुए वि*रोध प्रद*र्शनों में 19 लोगों की मौ*त हुई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
