Monday , 19 May 2025

भारत ने मालदीव की बड़ी मदद का किया एलान

भारत ने मालदीव की बड़ी मदद करने का एलान किया है। भारत सरकार ने मालदीव को 5 करोड़ डॉलर की मदद देने का निर्णय लिया है। मालदीव के विदेश मंत्रालय के अनुसार ये मदद 5 करोड़ डॉलर के ट्रेज़री बिल के रोलओवर के रूप में हैं। ये मालदीव को माले स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के ज़रिए उपलब्ध करवाई जाएगी।

 

 

India announced big help to Maldives

 

 

मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर ने भारत के विदेश एस जयशंकर से मालदीव के लिए मदद जारी रखने की अपील की थी। मालदीव के विदेश मंत्री 8-10 मई के बीच भारत की द्विपक्षीय यात्रा पर थे। मालदीव ने अपने बयान में कहा कि, “मालदीव सरकार मालदीव को बजटीय सहायता के रूप में प्रदान की जा रही उदार सहायता की सराहना करती है।”

 

 

 

 

मालदीव में नई सरकार बनने के बाद भारत और मालदीव के रिश्तों में खटास आई है। नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने भारत के सभी सैनिकों को मालदीव से वापस भेज दिया है। मुइज़्ज़ू ने अपने चुनावी अभियान में इंडिया आउट का नारा दिया था। भारत और मालदीव के बीच कूटनीतिक तनाव भी बढ़ा है। इस माहौल के बीच भारत ने मालदीव के लिए आर्थिक मदद जारी रखने का फ़ैसला लिया है।

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Asaduddin Owaisi spoke on Türkiye;s stand in the conflict between India and Pakistan

भारत और पाकिस्तान के संघर्ष में तुर्की के रुख पर बोले असदुद्दीन ओवैसी

नई दिल्ली: भारत के साथ संघर्ष में पाकिस्तान के समर्थन में खुलकर बोलने वाले तुर्की …

Mantown thana Police Sawai Madhopur News 17 May 2025

पुलिस ने एक वांछित आरोपी को धरा

पुलिस ने एक वांछित आरोपी को धरा     सवाई माधोपुर: मानटाउन थाना पुलिस की …

Heli ambulance crashes in Kedarnath

केदारनाथ में हेली एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, आपात लैंडिंग के दौरान पीछे का हिस्सा टूटा

नई दिल्ली: केदारनाथ में एक मरीज को रेस्क्यू करने पहुंचा संजीवनी हेली एंबुलेंस आपात लैंडिंग …

Mantown Police Sawai Madhopur News 17 May 2025

ड*कैती और हथि*यार त*स्करी के इनामी आरोपी को दबोचा

ड*कैती और हथि*यार त*स्करी के इनामी आरोपी को दबोचा     सवाई माधोपुर: मानटाउन थाना …

Ration dealer government wheat malarna dungar sawai madhopur news

सरकारी गेंहू के ग*बन के मामले में राशन डीलर के खिलाफ मामला दर्ज

सवाई माधोपुर: खाद्य सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाले गेंहू के ग*बन के एक गंभीर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !