नई दिल्ली: ईरान के चाबहार बंदरगाह पर मिली छूट के बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने बयान दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि हमें उस बंदरगाह पर लागू अमेरिकी प्रति*बंधों से छह महीने की अवधि के लिए छूट दी गई है। भारत को यह छूट उस निर्णय के बाद मिली है जब अमेरिका ने चाबहार बंदरगाह का संचालन करने वाले लोगों पर सितंबर महीने के अंत से प्र*तिबंध लागू कर दिया था।
भारत ईरान के साथ मिलकर ओमान की खाड़ी पर स्थित इस बंदरगाह में टर्मिनल का विकास कर रहा है। 13 मई 2024 को भारत ने इस बंदरगाह के संचालन के लिए 10 साल का कॉन्ट्रैक्ट किया था, जिससे उसे मध्य एशिया के देशों के साथ व्यापार बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह पहला मौका था, जब भारत ने विदेश में किसी बंदरगाह के प्रबंधन की जिम्मेदारी ली थी। चाबहार पोर्ट इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर यानी आईएनएसटीसी के लिए काफ़ी अहमियत रखता है। इस रूट से भारत की यूरोप तक पहुँच आसान हो जाती, साथ ही ईरान और रूस को भी फायदा होता।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
