नई दिल्ली: भारत ने शनिवार को बांग्लादेश से रेडीमेड कपड़ों और प्रोसेस्ड फूड आइटम जैसे कुछ सामानों के बंदरगाह से आयात करने को लेकर कुछ प्रति*बंध लगा दिए हैं। वाणिज्य मंत्रालय के अंतर्गत डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (डीजीएफटी) ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है। डीजीएफटी की ओर से लगाए प्रति*बंध तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
इन प्रति*बंधों के तहत अब बांग्लादेश से रेडीमेड गारमेंट्स के आयात की अनुमति किसी भी भूमि बंदरगाह से नहीं दी जाएगी।नोटिफिकेशन के अनुसार इसकी अनुमति अब केवल न्हावा शेवा पोर्ट और कोलकाता के बंदरगाहों के माध्यम से ही दी जाएगी। डीजीएफटी के अनुसार बंदरगाह प्रति*बंध बांग्लादेश से मछली, एलपीजी, क्रश्ड स्टोन और खाद्य तेल के आयात पर लागू नहीं होंगे। मंत्रालय के अनुसार, ये बंदरगाह प्रति*बंध भारत से होकर नेपाल और भूटान जाने वाले बांग्लादेशी सामानों पर लागू नहीं होंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
