नई दिल्ली: इसराइल के ईरान पर ह*मले के बाद तेहरान में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि ईरान की वर्तमान स्थिति को देखते हुए ईरान में सभी भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के व्यक्तियों को सलाह दी जाती है कि वह सतर्क रहें। दूतावास ने कहा है कि सभी नागरिक अनावश्यक गतिविधियों से बचें और दूतावास के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर बनाए रखें और स्थानीय अधिकारियों की सलाह के अनुसार सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें।
इसराइल के इस हम*ले में ईरान रिवॉल्यूशनरी गार्ड के चीफ हुसैन सलामी, परमाणु ऊर्जा संगठन के पूर्व प्रमुख फिरेदून अब्बासी और इस्लामिक आजाद विश्वविद्यालय के अध्यक्ष मोहम्मद मेहदी तेहरानची की मौ*त हो गई है। इसराइल ने कहा है कि उसने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर ह*मले किए हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
