नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जानकारी दी है कि चक्रवाती तूफान दित्वाह से प्रभावित श्रीलंका के लिए भारत ने अब तक 12 टन राहत सामग्री पहुंचाई है। एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट किया है कि ऑपरेशन सागरबंधु शुरू हुआ।
भारतीय वायुसेना का सी-130 विमान लगभग 12 टन मानवीय मदद लेकर कोलंबो पहुंचा, जिसमें टेंट, तिरपाल, कंबल, हाइजीन किट और खाने की चीज़ें शामिल हैं। श्रीलंका के डिजास्टर मैनेजमेंट सेंटर (डीएमसी) ने 123 लोगों की मौ*त की पुष्टि की है जबकि कम से कम 130 लोगों का अभी तक पता नहीं चला है। डीएमसी के अनुसार इस आपदा से लगभग 61 हजार परिवारों के दो लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
