नई दिल्ली: भारत ने मिस्र में आयोजित शिखर सम्मेलन में गजा शांति योजना पर बनी सहमति का स्वागत किया है। यह सम्मेलन मिस्र के शर्म अल-शेख शहर में हुआ। इस योजना पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मिस्र, कतर और तुर्की के नेताओं ने हस्ताक्षर किए है। भारत की ओर से इस सम्मेलन में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह शामिल हुए। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सीसी से भी मुलाकात की है।
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष प्रतिनिधि के तौर पर राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह शर्म अल-शेख में गजा शांति सम्मेलन में शामिल हुए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत इस ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर का स्वागत करता है और इससे क्षेत्र में स्थायी शांति के की उम्मीद करता है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
