नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर पोस्ट करके बताया है कि उसके अभियान अभी भी जारी हैं और समय आने पर इस पर अधिक जानकारी दी जाएगी। वायु सेना ने रविवार दोपहर को एक्स पर लिखा है की भारतीय वायु सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में सफलतापूर्वक अपने निर्धारित कामों को सटीकता और पेशेवराना अंदाज में अंजाम दिया।
इन अभियानों को राष्ट्रीय उद्देश्यों के लिहाज से सोच-समझकर और विवेकपूर्ण तरीके से संचालित किया गया।ऑपरेशन अभी भी जारी हैं, इसलिए आगे अधिक जानकारी दी जाएगी। भारतीय वायुसेना सभी से अटकलें लगाने और असत्यापित जानकारी के प्रसार से बचने का अनुरोध करती है।
पहलगाम ह*मले के बाद भारत ने 6-7 मई की दरमियानी रात पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में एयर स्ट्राइक की थी, जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव गहरा गया था। इसके बाद दोनों देशों ने एक दूसरे के सैन्य ठिकानों पर ह*मले की बात कही थी। शनिवार की शाम को भारत और पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच सीजफायर की घोषणा की थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
