नई दिल्ली: भारतीय सेना ने जानकारी दी है कि वह श्रीलंका में मानवीय सहायता और आपदा राहत के लिए एक विशेष टास्क फोर्स तैनात कर रही है। भारतीय सेना के एडिशनल डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ पब्लिक इन्फ़ॉर्मेशन ने एक्स पर पोस्ट किया कि नेबरहुड फर्स्ट की राष्ट्रीय प्रतिबद्धता के तहत भारतीय सेना शत्रुजीत ब्रिगेड की एक टास्क फोर्स को तैनात कर रही है ताकि चक्रवाती तूफान दित्वाह से प्रभावित श्रीलंका में जरूरी राहत पहुंचाई जा सके, जरूरी सेवाएं फिर से शुरू की जा सकें और परिवारों की मदद की जा सके।
यह मिशन ‘वसुधैव कुटुम्बकम – दुनिया एक परिवार है’ के हमारी संस्कृति के संकल्प को दिखाता है, भारतीय सेना जरूरत के समय में श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ी है। श्रीलंका में बीते दिनों चक्रवाती तूफान दित्वाह के कारण हुई भारी बारिश से भयानक बाढ़ आई थी। यहां इस आपदा में म*रने वालों की संख्या 410 हो गई है, वहीं 336 लोग अभी भी लापता हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
