सऊदी अरब: सऊदी अरब के जेद्दाह में भारत के कंसुलेट जनरल ने मदीना में हुए बस हा*दसे से जुड़ी जानकारी दी है। प्रेस रिलीज में कहा गया कि रियाद में भारतीय दूतावास और जेद्दाह में कंसुलेट जनरल सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय और अन्य स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। वे संबंधित उमरा ऑपरेटरों से भी संपर्क बनाए हुए हैं।
बयान में कहा गया है कि कंसुलेट जनरल के कर्मचारियों की टीम और भारतीय समुदाय के वालंटियर कई अस्पतालों और घटनास्थल पर मौजूद हैं। रियाद में भारतीय दूतावास और जेद्दा में कंसुलेट जनरल पूरी मदद कर रहे हैं। इसके अलावा यह भी बताया गया कि भारतीय दूतावास और कंसुलेट जनरल के अधिकारी तेलंगाना के अधिकारियों से भी संपर्क में हैं, जिससे कि प्रभावित परिवारों के साथ संपर्क रखा जा सके।
इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इस हा*दसे पर दुख व्यक्त किया। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इस हा*दसे में 42 भारतीय मा*रे गए हैं। ये सभी उमरा करने के लिए गए हुए थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
