Monday , 30 September 2024

नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली: नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण अब तक 200 लोगों की मौ*त हो चुकी है। ये जानकारी नेपाल पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया कि 26 लोग अब भी लापता हैं। वहीं 126 लोग घायल हैं। नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास की ओर से जारी की गई एडवाइजरी में लिखा है कि यहां पर हो रही रिकॉर्ड तोड़ भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन के कारण काफी नुकसान हुआ है।

Indian Embassy issued advisory after floods in Nepal

इससे प्रभावित लोगों के साथ हम संवेदना व्यक्त करते हैं। दूतावास ने ट्वीट में लिखा है कि हमें नेपाल में फँसे भारतीय नागरिकों के संबंध में सूचना मिली है। दूतावास इसमें कुछ समूहों के साथ संपर्क में है और उनके सुरक्षित लौटने का प्रबंध कर रहा है। ट्वीट में लिखा है कि दूतावास फँसे हुए भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए नेपाली प्रशासन के साथ संपर्क बनाए हुए है।

भारतीय दूतावास ने नेपाल में फँसे भारतीय नागरिकों के लिए आपातकालीन नंबर भी जारी किए हैं।

+977- 9851316807 – (आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर)

+977-9851107021 (अटैच काउंसलर)

+977-9749833292 (काउंसलर)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Now the atmosphere in Kota is like the valley of Kashmir Dussehra Fair

अब कश्मीर की वादियों जैसा माहौल कोटा में

कोटा: राजस्थान के कोटा जिले में इस बार दशहरा मेले में लोगों को उमस से …

Mithun Chakraborty will be honored with Dadasaheb Phalke Award

मिथुन चक्रवर्ती दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

नई दिल्ली: (Dadasaheb Phalke Award 2024) बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब …

floods and landslides in nepal

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 120 लोगों की मौ*त!

नेपाल: नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से अभी तक कम से कम 120 लोगों की …

Goats tied in cages to catch leopard in Bijnor up

तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे में बांधी बकरियां, चुरा ले गए चोर

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पिछले कई महीनों से तेंदुए ने आ*तंक मचाया …

Jaipur Rajasthan Police news 29 sept 24

लडकियां सप्लाई के नाम पर बड़े गि*रोह का पर्दाफाश, 7 युवतियां सहित 10 गिरफ्तार

जयपुर: जयपुर पुलिस ने ऑनलाइन एस्कोर्ट सर्विस गैं*ग का आज रविवार को पर्दाफाश किया है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !