नई दिल्ली: भारत और नेपाल के बीच आवागमन और वहां के ताजा हालात को लेकर भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है। नेपाल में भारतीय दूतावास ने कहा कि बीते कुछ हफ्तों की तुलना में नेपाल में स्थिति सुधरी है। सड़क के जरिए आवागमन और फ्लाइट नियमित तौर पर चल रही हैं। फिर भी, नेपाल की यात्रा कर रहे भारतीय नागरिकों को सावधानी बरतने और भारतीय दूतावास या स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी जाती है।
भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर, इमर्जेंसी नंबर और ईमेल भी जारी किया है और जरूरत पड़ने पर दूतावास से संपर्क करने की सलाह दी है। बीते दिनों नेपाल में सोशल मीडिया बै*न के बाद हुए ‘जेन जी’ आंदोलन में हिं*सा हुई थी। वि*रोध को देखते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया

