नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ट्रेनों में रिजर्वेशन से जुड़ी व्यवस्था में एक बदलाव करने जा रहा है। अभी तक जहां रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन के रवाना होने से करीब 4 घंटे पहले तैयार किया जाता था, वहीं अब यह चार्ट 8 घंटे पहले ही तैयार हो जाएगा। रेल मंत्रालय के अनुसार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और अब इसे जल्द ही लागू किया जाएगा।
रेलवे के अनुसार ये कदम दूर दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों के मद्देनजर उठाया गया है। इसका मतलब हुआ कि अगर कोई व्यक्ति स्टेशन से 4-5 घंटे की दूरी पर रहता है तो उसे पहले से ही पता होगा कि उसका टिकट कन्फ़र्म हुआ है या नहीं, ताकि वो इसी के अनुसार अपने घर से स्टेशन के लिए रवाना हो।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
