नई दिल्ली: ईरान से सुरक्षित निकाले गए 110 भारतीय छात्रों को लेकर पहली उड़ान गुरुवार को तड़के दिल्ली पहुंची। एक छात्र यासिर गफ्फार ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा है कि मैंने वहां बहुत कुछ देखा, मिसाइल ह*मले देखे, रात में तेज आवाजें सुनीं। अब मैं भारत पहुंचकर खुश हूं, जब हालात ठीक हो जाएंगे तब हम फिर से ईरान जाएंगे। एक छात्रा गजल ने कहा कि वापस आकर हमें बहुत अच्छा लग रहा है।
भारतीय दूतावास ने हमें बहुत अच्छे से रेस्क्यू किया। हम उनके बहुत आभारी हैं। तेहरान में स्थिति बहुत खराब थी, लेकिन हम जहां रहते थे, उर्मिया, वहां दूसरे शहरों की तुलना में स्थिति ठीक थी। विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत ने ईरान से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन सिंधु’ शुरू किया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 18 जून को बताया था कि 17 जून को ईरान के उत्तरी हिस्से से 110 स्टूडेंट्स को सुरक्षित निकाला गया। स्टूडेंट्स को आर्मीनिया लाया गया और वहां से उन्हें स्पेशल फ्लाइट के जरिए दिल्ली लाया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
