नई दिल्ली: भारतीय अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में 8.2 प्रतिशत की विकास दर हासिल की है। बीते वित्त वर्ष इसी तिमाही में ग्रोथ रेट 5.6% दर्ज की गई थी। वहीं इस वित्त वर्ष की पिछली तिमाही में भारत का विकास दर 7.8% था।
भारत सरकार के सांख्यिकी और योजना क्रियान्वयन मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इस तिमाही नॉमिनल जीडीपी में 8.7% दर्ज हुई है। रिपोर्ट बताती है कि जीडीपी की इस वृद्धि के पीछे मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर की बड़ी भूमिका रही है। इस तिमाही में सेकेंडरी सेक्टर के अंतर्गत मैन्युफैक्चरिंग की ग्रोथ जहां 9.1% दर्ज की गई, वहीं सर्विस सेक्टर में ये 9.2% रह।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
