नई दिल्ली: इंडिगो एयरलाइंस ने मुंबई से कोलकाता जा रही अपनी एक उड़ान में सहयात्री को थ*प्पड़ मा*रने वाले शख्स को उड़ान सेवा से प्रति*बंधित कर दिया है। एयरलाइन ने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि पूरी जांच के बाद, आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुशासनहीन व्यवहार में शामिल यात्री की शिकायत संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है। हमारी प्रतिबद्धता के तहत कि उड़ानों में इस तरह के व्यवहार को प्रोत्साहित नहीं किया जा सकता।
संबंधित शख्स को नियामक के प्रावधानों के अनुसार, इंडिगो की किसी भी उड़ान में यात्रा करने से निलंबित कर दिया गया है। यह घटना गुरुवार 31 जुलाई को इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E138 में हुई जो मुंबई से कोलकाता जा रही थी। इस मामले पर सोशल मीडिया यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं और आलोचनाएं देखने को मिलीं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जिस शख्स को थ*प्पड़ मा*रा गया उनकी तबीयत खराब हो गई थी और केबिन क्रू उनकी मदद कर रहा था तभी एक दूसरे यात्री ने अचानक उन्हें थ*प्पड़ मा*र दिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
