तहसीलदार एवं नगर परिषद आयुक्त ने शहर स्थित आश्रय स्थल एवं इन्दिरा रसोई का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा। नगर परिषद आयुक्त ने आश्रय स्थल नगर परिषद, गौरव पथ, खण्डार बस स्टैंड का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रत्येक आश्रय स्थलों पर 50-50 व्यक्तियों की क्षमता के अनुरूप रजाई, तकिये, पलंग, स्वच्छ पानी, शौचालय एवं मास्क, सेनेटाइजर उपलब्धता सुनिश्चित की। इसी प्रकार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के संकल्प “कोई भूखा न सोये” को साकार करने के लिये संचालित इन्दिरा रसोई का भी निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाएं देखी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया