Thursday , 22 October 2026
Breaking News

कलेक्टर ने बजरी खनन, परिवहन सख्ती से रोकने के दिये निर्देश

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने सोमवार शाम सभी एसडीएम, पुलिस उप अधीक्षक एवं तहसीलदार की बैठक लेकर जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में एडीएम बी.एस. पंवार, गंगापुर सिटी एडीएम नवरतन कोली, एएसपी गोपाल सिंह कानावत भी उपस्थित रहे। बैठक में सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनके क्षेत्रों में कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है लेकिन वे पूर्ण सतर्क हैं।
कलेक्टर ने बजरी के अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण की रोकथाम के लिये 5 जनवरी से 31 जनवरी तक चलने वाले विशेष अभियान को लेकर दिशा-निर्देश जारी किये। उन्होंने कहा कि एसडीएम अपने क्षेत्र में अभियान का प्रभारी होगा। पुलिस उप अधीक्षक, थानेदार, परिवहन, वन और खनिज विभाग भी अभियान में पूर्ण भागेदारी निभाएंगे।
कलेक्टर ने बताया कि अभियान की सफलता के लिये 8 नाके बनाये गये हैं। ये नाके सूरवाल में पूसोदा मोड़, जमूल खेडा तिराहे पर शेर कैम्प, रणथम्भौर मोड़, जस्टाना तिराहा, शीशोलाव तिराहा, मलारना डूंगर में गंगापुर सिटी मोड़, चक बिलोली चौराहा, मेईखुर्द चौराहा और शिवाड़ में पेट्रोल पम्प के पास बनाये गये हैं।
इन नाकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा यहाॅं से गुजरने वाले वाहनों तथा नाके की वीडियोग्राफी करवाने की भी योजना है। ये सीसीटीवी कैमरे एसडीएम, डीवाईएसपी तथा खनिज अभियन्ता के मोबाइल से लिंक रहेंगे। ये अधिकारी इनके लाइव फुटेज के माध्यम से निगरानी रख सकेंगे कि नाके पर उपस्थित कार्मिक अपना कर्तव्य निभा रहे हैं या नहीं। कलेक्टर ने सभी एसडीएम और डीवाईएसपी को निर्देश दिये कि अभय कमांड सेंटर में विजिट कर उनके कैमरों की भी लाइव और रिकोर्डेड फुटेज देखें। इससे बजरी के साथ ही अन्य अपराधों की रोकथाम और अनुसंधान में मदद मिलेगी।

Collector instructed to stop gravel mining, transport strictly
कलेक्टर ने सवाई माधोपुर शहर विशेषकर खंडार रोड़ और रणथम्भौर रोड़ की यातायात व्यवस्था सुधारने व जाम न लगने देने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी शहरी क्षेत्रों में सड़कों के किनारे खड़ी बसों, ट्रकों की औचक जाॅंच करने के निर्देश दिये ताकि शराब पार्टी, अनैतिक कार्य या मादक पदार्थ सम्बंधी अपराधों का पता चल सके। उन्होंने ओवर स्पीड तथा तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम चलाने वाले सभी वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये। गैर कृषि या सहायक कृषि गतिविधि में लगे बिना रजिस्ट्रेशन वाले ट्रैक्टरों पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि अवैध शराब रोकथाम में आबकारी विभाग के साथ समन्वय रखें। अधिकृत दुकानों के अतिरिक्त कहीं भी शराब न बिकने दें। अवैध हथियारों की जब्ती के लिये मुखबिरों को सक्रिय रखें।
कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि अपने क्षेत्र में पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर कोरोना गाईडलाइन का उल्लंघन न होने दें। एसडीएम चौथ का बरवाड़ा को चौथ माता मेले के सम्बंध में वहाॅं के ट्रस्ट पदाधिकारियों के साथ समय रहते बैठक करने के निर्देश दिए तथा कहा कि सुरक्षा, कोरोना गाईडलाइन समेत सभी बिन्दुओं पर विचार करें। इस बारे में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता वाली जिला मेला समिति की बैठक भी जल्द होगी। कलेक्टर ने सामाजिक या धार्मिक वैमनस्य या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई करने के भी निर्देश दिये।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !