Thursday , 23 July 2026
Breaking News

राजस्व अधिकारियों की बैठक हुई आयोजित

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में अधिकारियों को आमजन की शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई स्थानीय स्तर पर तत्परता से जीरों पैंडेन्सी के लक्ष्य के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी प्रो एक्टिव होकर लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करें, जिससे आमजन को परेशानी नहीं हो।
कलेक्टर ने सभी उपखण्ड अधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे साप्ताहिक आधार पर कार्यों की समीक्षा करें और जो कार्मिक अपने कार्य में कोताही बरत रहा है उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें।

Revenue officials meeting held in Sawai Madhopur
कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने राजस्व अधिकारियों को समर्पित होकर मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीमाज्ञान के लम्बित मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए तथा गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार देने के संबंध में बकाया प्रकरणों का मिशन मोड में निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने राजस्व अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे निर्धारित 27 बिन्दुओं के आधार पर अपने क्षेत्रों में हो रहे कार्यों की लगातार समीक्षा करें। जिला कलेक्टर ने बैठक में राजस्व अधिकारियों को राजस्व न्यायालयों में विचाराधीन मुकदमों का निस्तारण लक्ष्य अनुसार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सवाई माधोपुर, गंगापुर एवं बामनवास में रेवेन्यू केसेज की अधिक पैंडेन्सी पर नाराजगी जताते हुए पैंडेन्सी समाप्त करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकार की राजस्व आय एवं वसूली लक्ष्य अनुसार पूर्ण की जावें। उन्होंने एल.आर.एक्ट एवं एम.ए.सी.टी. के प्रकरणों के भी त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
बैठक में पंजीयन के मामलों में एमनेस्टी योजना के संबंध में लोगों को जानकारी देने तथा पंजीयन कार्य लक्ष्य के अनुसार करने के निर्देश दिए। बैठक में म्यूटेशन, जमाबंदी, सीमाज्ञान, प्राथमिक जांच, तहसीलदार लेवल की जांच, सेग्रिगेशन, कम्प्यूटर में म्यूटेशन फीडिंग और मॉडल रिकॉर्ड रूम के प्रकरणों पर चर्चा करते हुए कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने राशन कार्ड में आधार कार्ड सीडिंग के कार्य को पूरा करवाने के लिए राशन डीलरों के साथ बैठक कर सीडिंग के बकाया कार्य को पूरा करवाने के निर्देश दिए। साथ ही डीएसओ को लापरवाह डीलरों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जन आधार कार्ड के शत-प्रतिशत वितरण करवाने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्य नहीं करने एवं लापरवाही बरतने वाले ई-मित्र के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम सवाई माधोपुर भवानी सिंह पंवार, एडीएम गंगापुर नवरतन कोली, सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !