उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के स्याना में इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की ह*त्या के मामले में अदालत ने 38 आरोपियों के खिलाफ स*जा का एलान किया है। प्रशांत नट, डेविड, राहुल, जोनी और लोकेंद्र मामा को अदालत ने उम्र कै*द की स*जा सुनाई है। इसके साथ ही 33 अन्य दोषियों को सात साल कै*द की स*जा दी है। तीन दिसंबर 2018 को स्याना कोतवाली के महाव गांव में गोवंश के अ*वशेष मिलने के बाद भीड़ आक्रोशित हो गई थी।
गोवंश के अव*शेष ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर भीड़ बुलंदशहर हाईवे स्थित चिंगरावठी पुलिस चौकी पहुंच गई थी और हाइवे जाम कर दिया था। इसके बाद हिं*सक भीड़ ने एक पुलिस चौकी में आग लगा दी और थाने पर प*थराव किया था। इस हिं*सा में स्याना कोतवाली के इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की मौ*त हो गई थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
