अमेरिका: अमेरिका में चीनी शॉर्ट वीडियो ऐप टिक-टॉक के भविष्य पर अनिश्चितता मंडराते देख इंस्टाग्राम अपने शॉर्ट वीडियो फीचर रील्स को एक अलग ऐप के तौर पर लॉन्च कर सकता है। टेक्नोलॉजी सेक्टर से जुड़े प्रकाशन ‘द इनफॉरमेशन’ के अनुसर इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने कर्मचारियों ने इस सप्ताह इसकी जानकारी दी है। हालांकि इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा ने इस बारे में बीबीसी की ओर से पूछे गए सवाल पर कोई जानकारी नहीं दी है।
इस साल जनवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक को स्थानीय कानून का पालन करने के लिए 75 दिनों की मोहलत दी थी। ये कानून पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने बनाया था। इस कानून के अनुसार टिकटॉक ने अमेरिकी कानून का पालन नहीं किया तो उसे किसी स्थानीय कंपनी को इसे बेचना होगा या फिर प्रति*बंध का सामना करना पड़ेगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
