Sunday , 7 June 2026
Breaking News

2 करोड़ के आईफोन-टैबलेट चोरी, 500 मीटर दूर ही था पुलिस स्टेशन

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक मोबाइल शोरूम की दुकान में करीब 2 करोड़ चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की खास बात यह है की महज 500 मीटर दूरी पर ही पुलिस स्टेशन था। चोरों ने महज 20 मिनट में ही 2 करोड़ रुपए के मोबाइल चुरा लिए।मिली जानकारी के अनुसार जयपुर में महज 20 मिनट में ही तीन चोरों ने 2 करोड़ रुपए के एप्पल के गैजेट्स और आईफोन चुराकर भाग गए।

 

Iphone mobile showroom jaipur police news 06 nov 24

 

 

 

यह चोरी की वारदात जवाहर नगर थाना इलाके के एक मोबाइल शोरूम में आज बुधवार सुबह चार बजे की है। आसपास के लोगों ने जब शोरूम का शटर टूटा हुए देखा तो इसकी जानकारी दुकान मालिक और पुलिस को दी। चोरी का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस शोरूम से करीब 500 मीटर दूरी पर ही पुलिस स्टेशन है। पीड़ित दुकान मालिक रविंद्र सिंह ने बताया कि रात करीब 3:30 बजे बाइक पर तीन बद*माश आए। कुछ देर तक वे दुकान के आगे रैकी करते रहे।

 

 

 

 

 

इसके बाद मौका देखकर बद*माशों ने दुकान का शटर तोड़ दिया। जिनमें से 2 बद*माशों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। बद*माश बैग भी साथ लेकर आए थे। उन्होंने आईफोन के साथ, मैक बुक, टैब और स्मार्ट वॉच सहित करीब 272 प्रोडक्ट्स चुरा लिए। आरोपी लगभग 20 मिनट तक दुकान के अंदर थे। एसीपी शिवकुमार ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर तीनों बद*माशों के स्कैच को तैयार करवा कर इन्हें अलग-अलग थानों में सर्कुलेट कर दिया गया है। इसके अलावा टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !