Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

डोनाल्ड ट्रंप ने जीत का किया ऐलान

अमेरिका: (US Presidential Election Result 2024): रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा में अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे हैं। वो पत्नी मेलानिया ट्रंप और कैंपेन स्टाफ के साथ स्टेज पर पहुंचे है। ट्रंप ने कहा कि हम अपने देश को उबारने में मदद करेंगे। ट्रंप ने कहा कि ये अमेरिका के लिए “स्वर्ण युग” होगा। उन्होंने कहा कि ये अमेरिका के लोगों के लिए शानदार जीत है। जो हमें अमेरिका को फिर से महान बनाने में सक्षम बनाएगी।

Donald Trump declared victory US Presidential Election 2024

बता दें, ट्रंप के कैंपेन का नारा था- मेक अमेरिका ग्रेट अगेन। यानी अमेरिका को फिर से महान बनाना है। ट्रंप ने अपनी जीत की घोषणा कर दी है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने हमें अभूतपूर्व और शक्तिशाली बहुमत दिया है। ट्रंप फ्लोरिडा के कैंपेन मुख्यालय में अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे हैं। यहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें सुनने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने भीड़ से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि एक दिन वो पीछे मुड़कर देखेंगे और कहेंगे कि ये “उनकी ज़िंदगी के सबसे अहम दिन थे।”

एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के लिए ट्वीट किया है। उन्होंने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के खिलाफ मिली जीत पर प्रतिक्रिया दी है। मस्क ने एक्स पर “गेम, सेट और मैच” लिखा, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर टेनिस मैच में किसी खिलाड़ी की जीत को दर्शाने के लिए प्रयोग किया जाता है।

 

 

इस संकेत से मस्क ने ट्रंप की जीत की ओर इशारा किया। ट्रंप ने फ्लोरिडा सहित कई महत्वपूर्ण राज्यों में जीत हासिल की है और स्विंग स्टेट्स में भी मजबूत बढ़त बनाई है। उनका कुल 267  इलेक्टोरल वोट पूरा हो चुका है, जबकि हैरिस 214 वोटों के साथ पीछे हैं। जीत के लिए 270 इलेक्टोरल कॉलेज वोट की आवश्यकता है और ट्रंप की बढ़त उन्हें विजयी बना चुकी है।

 

 

 

 

 

कमला हैरिस की जीतती तो क्या होता:

अगर कमला हैरिस यह चुनाव जीतती तो वह अमेरिका की पहली महिला, पहली अश्वेत और दक्षिण एशियाई अमेरिकी राष्ट्रपति बनती। हालांकि अब ट्रंप जीत गए हैं, तो वो दूसरी बार देश के राष्ट्रपति बन चुके हैं। इससे पहले उन्होंने 2016 में जीत हासिल की थी, जब उन्होंने हेलरी क्लिंटन को हराया था, लेकिन 2020 में जो बाइडेन से हार गए थे।

 

 

 

पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को दी बधाई, बताया दोस्त:

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक चुनावी जीत के लिए मेरे दोस्त डोनाल्ड ट्रंप को हार्दिक बधाई। पीएम मोदी ने कहा कि आपके पिछले कार्यकाल की सफलताओं की तरह ही, मैं भारत-अमेरिका की व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने के लिए हमारे सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं। आइए मिलकर अपने लोगों के कल्याण, वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए काम करें।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !