कार्मिक विभाग ने तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें एक महानिदेशक और दो अतिरिक्त महानिदेशक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इनमें एसीबी के नए मुखिया डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा होंगे, जबकि फिलहाल एसीबी के कार्यवाहक डीजी का जिम्मा संभाल रहे एडीजी हेमंत प्रियदर्शी को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। उन्हें एडीजी साइबर क्राइम के पद पर लगाया गया है।

कार्मिक विभाग की ओर से आज गुरुवार शाम को जारी आदेश के अनुसार डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा का तबादला डीजी (एससीआरबी, साइबर क्राइम एवं तकनीकी सेवाएं) से डीजी, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पद पर लगाया गया है। डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा शुक्रवार 3 मई को सुबह 11 बजे एसीबी मुख्यालय पहुंचेंगे। जहां वे एसीबी डीजी का पदभार ग्रहण करेंगे। उन्होंने साइबर क्राइम की रोकथाम और लोगों को जागरूक करने के लिए भी कई अभियान शुरू किए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया